नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की सुविधा जल्द ठीक हो वरना नगरनिगम का होगा घेराव: राजेश सिन्हा
Last Updated on August 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम की तमाम जलजमाव वाले क्षेत्र के नालियों को साफ करने को लेकर नगर निगम क्षेत्र के शास्त्री नगर और अर्गाघाट में बड़ी बड़ी नालियां है।
माले नेता राजेश सिन्हा ने उसे तत्काल स्लैब लगवाया जाय,बेहतर कराने को लेकर। उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक से बात चित कीया ।उन्होंने अफसरों और सर्वे करने वाले को बुलाकर दोनों बड़े बड़े नालों की नाप लाने को कहा,कागज पर लाने की बात कही,कहा कि फिलहाल बरसात के समय अन्य नालों की सफाई में लगे है दशहरा तक नालों का काम होगा।

श्री सिन्हा ने बताया कि पिछले कई अफसरों के लापरवाही से गिरिडीह का हाल बरसात में और खराब हो जाता है,किसी किसी नाले का पानी सालों भर रोड में ही आता रहता है। सिन्हा ने पेयजल की समस्या पर भी बात की कहा कि पचंबा फोर लेन में रात में सैकड़ों लोग अपने अपने घर में पानी के पाईप में छेद कर के अवैध तरीके से रोड काट काट के पाईप बिछाया गया है। इसकी जांच हम करवाएंगे,इसपर कहा संज्ञान में है, गिरिडीह अर्बन एरिया के अफसर ने कहा समस्या पता है समाधान तब होगा जब जनता भी जागरूक होगी।

बताया गया कि जब नगरपालिका था गिरिडीह में तो लगभग 550 सफाई कर्मी थे, जिसमें लगभग 100 महिला कर्मी थी आज पांच भी नहीं है, नगरनिगम हो गया, 36 वार्ड हो गए, घर 100 गुणा बढ़ गया किंतु सुविधा खत्म हो रही है क्या है इसका कारण, इसकी आवाज भी जोरदार तरीके से माले उठाएगा।