निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सन्याल के किया गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण
Last Updated on September 23, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में रांची के निदेशक प्रमुख हेल्थ डॉ. सिद्धार्थ सन्याल ने गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तुरंत सुधार के निर्देश दिए और अनावश्यक रेफर किए जाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सामान्य बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर होना चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो। निरीक्षण में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं का भी आकलन किया गया।

डॉ. सन्याल ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी और साफ किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही व्यवस्था सुधारने के लिए आगे और कदम उठाए जाएंगे।