लंगटा बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाई चादर
Last Updated on January 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड स्थित खरगडीहा में संत लंगटा बाबा की 116वीं वार्षिक समाधि पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद अहले सुबह से ही बाबा की समाधि पर चादरपोशी के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3:15 बजे परंपरा के अनुसार जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बाबा की समाधि पर पहली चादरपोशी की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व श्रद्धालुओं ने बाबा को चादर अर्पित की।

हिंदू–मुस्लिम एकता का प्रतीकलंगटा बाबा की समाधि आज भी सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता का संदेश देती है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग एक साथ बाबा के दरबार में माथा टेकते हैं।
समाधि स्थल के आसपास विशाल मेला लगा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।यह आयोजन बताता है कि मानवता की सेवा करने वाले संत सदियों बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं।
