देवरी: ट्रेक्टर व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर

0

Last Updated on April 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ की घटना, मृतक बिहार के बासबूटी निवासी

गिरिडीह। गुरुवार देर शाम को जिले के देवरी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह घटना जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर पथराटांड़ गांव के पास हुई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के बासबूटी गांव निवासी 35 वर्षीय मिट्ठू राय के रूप में हुई है। इसी गांव के 40 वर्षीय संतोष राय घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मिठू राय को मृत घोषित कर दिया। संतोष राय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मिठू राय और संतोष राय चतरो बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बासबूटी लौट रहे थे। पथराटांड़ के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में शोक छा गया है। देवरी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *