डीडीसी ने (CSR, SCA, DMFT अनटाइड फंड मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Last Updated on January 8, 2026 by Gopi Krishna Verma
विकास योजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने पर जोर दिया गया

गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने CSR, SCA, DMFT अनटाइड फंड मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक की। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा CSR मद से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक की गई।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी एजेंसियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का काम करें। इस दौरान डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें।

साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और लंबित योजनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास हो सकें। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें।

आगे उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों/विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाय। CSR अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही/कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने, पोषण संबंधी योजनाओं को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कंबल वितरण को लेकर भी निर्देश दिया गया कि कंबल वितरण प्रक्रिया में आधार कार्ड अनिवार्य रखें और कंबल वितरण की पूरी डिटेल उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
