मेयर प्रत्याशी गौरव के पक्ष में उतरे माले व राजद

0

Last Updated on February 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में लगातार नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी गौरव कुमार के पक्ष में माले और राजद ने पदयात्रा के साथ धूमधाम से प्रचार अभियान की शुरुआत की।

वहीं गुरुवार को शहर की सड़कों पर निकले इस विशाल पदयात्रा में माले के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने गौरव को फूलमाला पहनाकर समर्थन दिया और कहा कि गिरिडीह मेयर पद के लिए बेहतर उम्मीदवार गौरव कुमार ही हैं। पदयात्रा में माले के प्रमुख नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, किशोर राय शामिल रहे। वहीं राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम के साथ जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। रोड शो के दौरान सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने जनता के साथ मिलकर गौरव के पक्ष में नारे लगाए और वोट की अपील की।

पदयात्रा बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, टावर चौक तथा बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान सभी छोटी-बड़ी दुकानों के दुकानदारों से मिलकर 23 फरवरी को होने वाले मेयर चुनाव में राजद-माले समर्थित गौरव कुमार को अधिक से अधिक वोट देने की अपील की गई।

जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में गौरव के पक्ष में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह में विकास की नई फिजां बहेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *