योजनाओं के नाम बदलने पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला
Last Updated on January 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नया परिषद भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में मनरेगा का नाम बदला जाना कांग्रेस के लिए आघात है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीबों और मजदूरों के जीवन से जुड़ी हुई है और इसका नाम बदलना जनता की भावना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। साथ ही महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष विरोध स्वरूप उपवास कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, बलराम यादव, अशोक विश्वकर्मा, योगेश्वर महत्ता, अली खान मोहम्मद अली खान उर्फ लड्डू खान, कृष्ण सिंह, सुलेमान अख्तर, यश सिन्हा,सरफराज अंसारी, बिलाल हुसैनी, मोहम्मद सोहेल, दिनेश विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
