निकाय चुनाव: वार्ड 6 के प्रत्याशी संजीव कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

Last Updated on February 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम वार्ड नं 6 के प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में शनिवार को ‘जन आशीर्वाद पद यात्रा एवं जनसंपर्क अभियान’ विशाल रूप से निकाला गया। 28 नंबर गली पुराना राजदूत शो रूम से शुरू होकर शक्ति नगर, कृष्णा नगर, अलकापुरी, लखारी, शिवपुरी, आनंद नगर, बोड़ो, श्रीराम नगर, बाज़ार समिति, पासवान टोला, रविदास टोला होते हुए शशांक बेड़ा तक पहुंची।

इंजीनियर संजीव ने कहा कि वार्ड में पेयजल, बिजली, पार्क, स्वास्थ्य, स्वच्छता व खेल सुविधाओं का अभाव है। पिछले 18 वर्षों से विकास ठप, लखारी-पासवान टोला-शशांक बेड़ा में पानी-नाली-सड़कें-स्ट्रीट लाइटें नहीं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रोककर पारदर्शी विकास, शिक्षा-युवा सशक्तिकरण, महिला-वरिष्ठ नागरिक-दिव्यांग कल्याण व आवास सुनिश्चित करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *