निकाय चुनाव: वार्ड 26 के प्रत्याशी शगुफ्ता प्रवीन के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Last Updated on February 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव क्षेत्र के वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी शगुफ्ता प्रवीन ने शुक्रवार को चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की विजेता रहमत तस्लीम रहीं, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डू ने कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं को हर तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद थे।
