जिले में दो जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा को मिलेगा
Last Updated on January 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले में भाजपा ने संगठन को नया जोश और दिशा देने के उद्देश्य से गिरिडीह जिले में दो नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। रंजीत राय को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष तथा महेंद्र वर्मा को भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया।

कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें परंपरागत रूप से तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कार्यालय परिसर ‘जय भाजपा’ के नारों से गूंज उठा।सम्मान समारोह में चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अशोक उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, शशि भूषण, संदीप डंगायच, सुनील पासवान, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, संजय प्रसाद, बिनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूत स्थिति में लाने का संकल्प भी दोहराया।भाजपा समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा भी निकाली, जिसमें कार्यकर्ता भगवा झंडे और बैंडबाजे के साथ शामिल हुए।
