गंभीर बीमारी से पीड़ित महेश मोदी की मदद के लिए आगे आया विश्व हिंदू परिसर किया आर्थिक सहयोग

0

Last Updated on January 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के विहिप कार्यकर्ताओं ने बीमारी से ग्रसित एक व्यक्ति एवं उनके परिजनों से उनके घर जाकर हालचाल जाना साथ हीं उनके माता-पिता एवं पत्नी को 22 हज़ार नगदी देकर आर्थिक सहयोग किया तथा जल्द स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि बीते दिनों कपिलो निवासी महेश मोदी के लिवर में दिक्कत थी एवं फेफड़े में ब्लड जम गया था, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है; परंतु उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि अस्पताल के भारी भरकम खर्च का बोझ उठा सके। इन परिस्थितियों में बिरनी प्रखंड के विहिप कार्यकर्ताओं ने लोगों से सहयोग मांगा और राशि जमा किया। बुधवार उनके आवास जाकर उनके परिजनों को प्राप्त राशि सौंप दिया।

बता दें कि विहिप वर्षों से पीड़ित परिवारों के सहयोग में आगे आकर राशि प्रदान करते आ रही है।

मौके पर पूर्व जिला मंत्री निरंजन कुमार, प्रखण्ड मंत्री बालेश्वर साव, गौ रक्षा प्रमुख मनु कुमार, चंदन बजरंगी, बिट्टू मोदी, मुखिया मुकेश यादव, सूरज मोदी, बिरेन्द्र मोदी, मुकेश राणा, लक्ष्मण मोदी, सोनू कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *