आमने-सामने भिड़े दो टेंपो, 15 लोग घायल, कई की हालत नाजुक

0

Last Updated on May 11, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रविवार को सुबह 8 बजे के करीब प्रखण्ड क्षेत्र के राँची-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित जितकुंडी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दो टेम्पो में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक टेंपो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों की पहचान 18 वर्षीय पूर्णिमा देवी, 19 वर्षीय प्रेरणा कुमारी, 55 वर्षीय लालपरी देवी, 35 वर्षीय सोनी देवी, 40 वर्षीय मंजू देवी, 55 वर्षीय गायत्री देवी, 30 वर्षीय रवि कुमार, 30 वर्षीय खुशबू देवी, 32 वर्षीय रंजीत कुमार, 4 वर्षीय रुद्राक्ष कुमार, 8 वर्षीय अंश कुमार, 19 वर्षीय करीना कुमारी समेत 15 लोग घायल हैं।

सभी लोग धनबाद जिला के झरिया निवासी बताए जा रहे हैं, तथा टेम्पो चालक बिरनी के बटलोहिया निवासी 30 वर्षीय प्रेमचंद यादव एवं गिरिडीह के 40 वर्षीय संजय डोम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे टेंपो में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं घटना के बाद दूसरे टेंपो का चालक फरार है।

घटना के पश्चात आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी पहुंचाया जिसका उपचार डॉ पीके अग्रवाल ने किया तथा गम्भीर स्थिति देखते हुए गंभीर रूप घायल लोगों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। वहीं एक महिला एवं एक पुरुष की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 12 लोग झरिया से अपनी बेटी के घर बिरनी के बिराजपुर लक्ष्मण राम के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में दोनों टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते हीं बिरनी थाना एएसआई शम्भू सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिए। वहीं बिरनी पुलिस ने दोनों टेम्पो को कब्जे में लेकर बिरनी थाना ले आई है तथा अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *