आम जनता, कार्यकर्ता एवं पार्टी की सेवा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है: देवनाथ राणा
Last Updated on July 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बजरंगबली मंदिर सिमराढाब में भाजपा प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मंदिर पुजारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बिरनी देवनाथ राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से 2019 तक भाजपा के विधायक सांसद के जो नेता प्रतिनिधि रहे उनमें से कुछ के द्वारा आम जनता और कार्यकर्ताओ को सम्मान नहीं मिला, उनलोगों ने मनमानी तरीके से काम किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि कई योजनाएं अन्य पार्टी विरोधियों को बेचा गया; परंतु 2024 – 2025 में सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक नागेंद्र महतो लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं, चाहे सड़क हो ,रेल ओवरब्रिज या अन्य काम हो सभी तेजी से किए जा रहे हैं।

अपने सांसद एवं विधायक का हम सभी सम्मान करते हैऔर मजबूती के साथ मिलजुल कर रहेंगे और फिर से इन्हें जिताएंगे। इतना हीं नहीं बिरनी अंचल, प्रखंड, थाना में जिस कदर लुट और भ्रष्टाचार चल रहा था। सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा हमेशा से मुखर होकर लड़ा है। प्रतिदिन प्रखंड विधायक कक्ष या कार्यालय में बैठकर सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए। सभी कार्य को ऑन दा स्पॉट करते हैं। अधिकारियों पर देवनाथ राणा लगातार दवाब बनाकर सबका काम करा रहे हैं। जनसेवा के हर कार्यों में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चाहे सार्वजनिक जमीन पर कार्य अस्तु चोँगाखार, प्रतापपुर, सिमराढाब, केन्दुआ, डिग्री कॉलेज एवं बरहमसीया पंचायत इसके उदाहरण हैं। उपरोक्त कार्यों को अगर खड़ा हो कर किसी ने किया है तो वो देवनाथ राणा सबसे अगले पंक्ति में रहा।

मौके पर भरकट्टा मंडल अध्यक्ष टूपलाल प्रसाद वर्मा, मंडल महामंत्री सुरेंद्र यादव, रामाशीष राय, मनोज चंद्रवंशी, दिलीप दास, बैजनाथ यादव, प्रवीण प्रभाकर, रंजीत राय, चंदन बजरंगी, राम कृष्ण वर्मा, राम लखन यादव, कार्तिक यादव, महेंद्र वर्मा, पंकज यादव, प्रकाश साव, पंकज यादव, टीपन साव, तूलसी साव, राजू साव, सुनील कुमार यादव, शिवशंकर यादव, विनोद पासवान, सुनील सिंह, दिवाकर ठाकुर, निर्मल साव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।