सैनिक स्कूल में सफल छात्र सत्यम यादव को किया गया सम्मानित
Last Updated on March 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत ग्राम जटाडीह निवासी आर्मी जवान प्रकाश यादव के पुत्र सत्यम यादव ने सैनिक स्कूल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर गांव में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान बिरनी प्रमुख रामु बैठा ने सत्यम को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा, “कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए।” और इसी तरह बिरनी प्रखंड का नाम रोशन करते रहीए।
इस अवसर पर बरमसिया पंचायत के मुखिया विषुणदेव वर्मा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, जागेश्वर रवानी, नागेश्वर प्रसाद वर्मा, झामुमो नेता संतोष कुमार, संजय कुमार राम, बिपिन गुप्ता, प्रेम वर्मा, मनोज रवानी, इसरेल अंसारी, मोहन यादव, केदार , महेश, सिकंदर , मनीष, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने सत्यम को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके परिश्रम, अनुशासन एवं लगन की सराहना की।

झामुमो नेता संतोष कुमार तथा पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सैनिक स्कूल जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वहीं मुखिया विष्णुदेव जी ने कहा यह उपलब्धि न केवल सत्यम की मेहनत, बल्कि उनके अभिभावकों के त्याग और मार्गदर्शन का भी परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि सत्यम ने RMS विद्यालय की प्रतियोगिता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर साक्षात्कार दिया है, जिससे उनकी प्रतिभा और भी उजागर हुई है।सत्यम यादव की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
