पेशम मुखिया रागिनी सिन्हा समेत गिरिडीह जिला से दो मुखिया का ई-गवर्नेंस टीओटी के लिए चयन, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर
Last Updated on January 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग के अपर सचिव फूलेंद्र प्रसाद शर्मा के द्वारा निर्गत पत्रांक संख्या 274 के तहत ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए रांची में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित होना है।

झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में डिजिटल शासन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए गिरिडीह जिले से दो पंचायत मुखियाओं का चयन ई-गवर्नेंस विषयक राज्य स्तरीय टीओटी प्रशिक्षण के लिए किया है। प्रथम पेशम पंचायत की मुखिया श्रीमती रागिनी सिन्हा एवं डुमरी प्रखंड के खुदीसार पंचायत के मुखिया श्रीमती किरण कुमारी का चयन किया गया है।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 2 फरवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक रांची के हेहल स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देना है। स्थानीय मुखिया रागिनी सिन्हा का चयन होने से जहां पंचायत वासियों में खुशी है।
