ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल
Last Updated on June 13, 2025 by Gopi Krishna Verma
आक्रोशित ग्रामीणों ने कोवाड-कोडरमा मुख्य पथ को किया जाम

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के खरखरी पंचायत के ग्राम करमाटांड में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य दो महिलाएं घायल है।
मृतका महिला की पहचान संगीता देवी, पति सुनील पंडित उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में की गई। वहीं सबिता देवी ग्राम खरखरी, कौशल्या देवी, पति स्व बासुदेव पंडित उम्र लगभग 55 वर्ष, ग्राम मरगोड़ा, भिखनी देवी, पति दशरथ पंडित उम्र लगभग 50 वर्ष, ग्राम खरखरी समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर चालक ने ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सड़क के किनारे जा रही महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया।
ट्रैक्टर स्थानीय मुखिया अभय कुमार राय की बताई जा रही है। इधर घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने कोवाड-कोडरमा पथ को जाम कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।