बलिया में मुस्तफा अंसारी के द्वारा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन, दर्जनों रोजेदार हुए शामिल

0

Last Updated on March 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुस्तफा अंसारी के द्वारा पवित्र रमजान माह के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के दर्जनों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और अल्लाह की इबादत की।

इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

मौके पर मुमताज अंसारी, भाजपा नेता रामाशीष राय,पूर्व वार्ड पार्षद नूर मुखिया,बाबू भाई खरियोडीह, समाजसेवी नेजाम अंसारी,जलील अंसारी,नसीम अंसारी, रिजवान सिद्दीकी सहित दर्जनों रोजेदार उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *