मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में मनरेगा मजदूर मंच ने बुलाया भारत बंद
Last Updated on February 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव के विरोध में मनरेगा मजदूर मंच ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया। इसी क्रम में गुरुवार को बिरनी प्रखंड के बरमसिया चौक पर मजदूरों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम हड़ताल की घोषणा की।

जिला संयोजक योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2005 में जन संघर्षों के बाद मनरेगा कानून लागू हुआ, जिससे ग्रामीणों को काम का अधिकार, महिलाओं को रोजगार और समान मजदूरी मिली। लेकिन अब केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर उसका नाम बदलकर वीबी ग्रामजी कर रही है, जिससे काम की मांग आधारित व्यवस्था खत्म हो रही है और पलायन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि 100 दिन का काम पहले ही नहीं मिल पाया, अब नई योजना में भी कई शर्तें लगाई जा रही हैं। साथ ही चार श्रम कोड के तहत 12 घंटे काम और मजदूर विरोधी प्रावधान लागू किए गए हैं। मंच ने इन सभी फैसलों को वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार वर्मा, अजय विश्वकर्मा, चिंतामणि तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।
