विधायक नागेंद्र महतो ने कोलकियारी एवं दासोडीह के बीच इरगा नदी पर पुल की मांग को सदन में उठाया
Last Updated on March 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार को प्रश्न काल के दौरान झारखंड विधानसभा में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने ग्रामीणों की महत्वपूर्ण समस्या को उठाया। इस बीच उन्होंने बिरनी प्रखंड के खैरीडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम कोलकियारी से दासोडीह को जोड़ने वाली सड़क पर ईरगा नदी के बाराघाट में उच्चस्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकता के मुद्दे को सदन में रखा। वहीं विभागीय मंत्री ने प्रतिउत्तर में बताया कि सांसद की अनुशंसा प्राप्त होने पर विभागीय नीति एवं बजटीय प्रावधान के आलोक में पुल निर्माण की स्वीकृति पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस पुल के निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन, बाजार, अस्पताल और बच्चों के स्कूल आने-जाने में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सकेगी।
