पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा डबरसैनी में किया गया पौधरोपण
Last Updated on July 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रविवार को जल,जंगल,जमीन,जैव विविधता और जलाशय सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में माँ डबरसैनी अश्वस्थ उपवन समिति एवं माँ डबरसैनी शक्ति पीठ विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन मां डबरसैनी मंदिर के प्रांगण में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के अलावे नेहरू युवा केन्द्र संगठन के सेवानिवृत्त उप निदेशक गोपाल चन्द्र ओझा, माई भारत के जिला युवा समन्वय रवि शास्त्री एवं जेपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो विवेकानंद कुशवाहा उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा पीपल का एक पौधा लगाया गया। इस बीच विधायक नागेंद्र महतो ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि समिति के द्वारा जो इस पवित्र स्थल पर पौधा रोपण का कार्यक्रम चलाया गया है इसकी मैं दिल से प्रशंसा करता हूं।

मौके पर समिति के संरक्षक, पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के अलावा सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, मनीष वर्मा, पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण दास, प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, जय प्रकाश वर्मा, रामदेव ठाकुर, रंजीत राय, प्रवीण प्रभाकर, गोपालचंद कुशवाहा, आजाद तुरी, बुधन प्रसाद वर्मा, सुनील वर्मा, निरंजन वर्मा, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, नीलम कुमारी, पंकज यादव, मोहन वर्मा, पवन विश्वकर्मा, सुरेश यादव, सुनीता वर्मा, अमित वर्मा, रामदेव यादव, सुनीता देवी, रंजन कुमार, जनकदुलारी देवी, किरण वर्मा समेत काफी मात्रा में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।