रितलाल वर्मा के 22वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे मंत्री सुदिव्य

0

Last Updated on January 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के भंडारो गांव में गुरुवार को स्व. रितलाल प्रसाद वर्मा की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोगों ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा हमेशा एकपक्षीय राजनीति में लगी रहती है।इस अवसर पर गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने भी स्व. वर्मा के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद कर अपने पिता डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा एवं चाचा स्व. रितलाल प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि स्व. रितलाल प्रसाद वर्मा गरीबों, दलितों और शोषितों के सच्चे जननायक थे। वे हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहते थे, यही कारण है कि आज भी लोग उन्हें आदरपूर्वक स्मरण करते हैं।

स्व. रितलाल प्रसाद वर्मा के पुत्र प्रणव वर्मा ने कहा कि वे अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में सतीश पांडे के द्वारा वैदिक रूप से पूजा पाठ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

कार्यक्रम में जेपी कुशवाहा कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद कुशवाहा, मुस्लिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *