प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत पेशम मुखिया के प्रयास से शव लाया गया गांव
Last Updated on June 18, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पेशम निवासी शंकर तुरी के दामाद मुकेश तुरी उम्र लगभग 42 वर्ष का निधन एक सड़क दुर्घटना में कर्नाटक में हो गया था।

इसकी सूचना मिलते हीं पेशम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंहा के प्रयास से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर्नाटक में करवाया गया साथ हीं साथ हवाई मार्ग से उनके शव को भी रांची एवं रांची से एंबुलेंस के द्वारा मृतक के पैतृक गांव मननपुर कोवाड लाया गया।

इस बीच मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन्हा ने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के पश्चात मृतक के परिजनों को मरणोपरांत लाभ मिल सके इसके लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन छोटी छोटी बच्चियों को छोड़ गया।