गार्डवाल निर्माण में भारी अनियमितता, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कार्यस्थल का किया दौरा, कार्य में तत्काल सुधार का दिया निर्देश

0

Last Updated on January 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाराडीह जमुनियाटांड़ नाला में निर्माणाधीन पुलिया एवं गार्डवाल कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने स्वयं मंगलवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, जेई एवं एसडीओ से दूरभाष पर बातचीत कर निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक श्री महतो ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा निर्माण कार्य में हो रही त्रुटियों को अविलंब सुधारते हुए तय मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए। साथ हीं उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। मौके पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मंडल अध्यक्ष भरकट्टा प्रवीण प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष बिरनी राजदेव साव, मीडिया प्रभारी रंजीत राय, पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव, गोविंद यादव, पिंटू यादव, वार्ड सदस्य कर्ण यादव, नागेश्वर यादव, द्वारिका यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *