इम्पीरियल पब्लिक स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति की उमंग से गूंजा क्षेत्र
Last Updated on August 15, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रमसिया मोड़ स्थित इम्पीरियल पब्लिक स्कूल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप होते हुए नवादा तक निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

प्रधानाध्यापक रोहित कुमार, उप प्रधानाध्यापक अशोक पाशवन संस्थापक चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा, शिक्षक बिपिन गुप्ता, सिकेंदर कुमार, सोनू मंडल, चंद्रदेव साव, सोनी बरनवाल एवं अंजूम सहित विद्यालय के अनेकों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और नगरवासियों को देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का संदेश दिया। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा और सभी ने इसे ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के रूप में सराहा।