पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा एवं जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने संयुक्त रूप से दुर्गा फुटवेयर संस्थान का किया उद्घाटन

0

Last Updated on February 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कपिलो के ग्राम पत्थलडीहा, कृष्णा नगर में गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा एवं जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर माँ दुर्गा फुटवेयर प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन किया।

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के जूता-चप्पल के होलसेल प्रतिष्ठान का खुलना क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी और गर्व की बात है। इससे स्थानीय खुदरा विक्रेताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें दूर के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं प्रतिष्ठान के संचालक राहुल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के खुदरा व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही इस होलसेल व्यापार की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि माँ दुर्गा फुटवेयर में खुदरा विक्रेताओं के लिए उचित दर पर, होलसेल रेट में फैंसी एवं टिकाऊ जूता-चप्पल की व्यापक रेंज उपलब्ध रहेगी।

इस शुभ अवसर पर कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अनिल रजक, समाजसेवी आदित्य साव, बिरेंद्र मोदी, संजय राणा, मुकेश राणा, विजय मोदी, अशोक साव, द्वारिका यादव, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, तालेश्वर यादव, विनोद मोदी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *