उपभोक्ता संरक्षण संगठन का हुआ पुनर्गठन पुनीता सचिव एवं पूजा बनी उपाध्यक्ष
Last Updated on July 28, 2025 by Gopi Krishna Verma
बिरनी। उपभोक्ता संरक्षण संगठन की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें बिरनी प्रखंड के ग्राम सरंडा निवासी पुनीता कुमारी पिता कार्तिक साव को जिला महिला सचिव एवं सरिया प्रखंड के ग्राम बलीडीह निवासी पूजा कुमारी पति नरेश कुमार साव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसकी जानकारी उपभोक्ता संरक्षण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश नारायण सिन्हा ने पत्रांक संख्या 18/25 जारी कर दिया।
इस बीच पत्र के माध्यम उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करना।
आपको बता दें कि उपभोक्ता संरक्षण संगठन एक गैर सरकारी निबंधित संगठन है जो भारत सरकार के उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत संचालित किया जाता है ताकि उपभोक्ताओं को किसी वस्तु अथवा सेवाओं के खरीद बिक्री पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

