15वीं वित्त आयोग से निर्मित नाली का मुखिया रागिनी सिन्हा ने किया उद्घाटन

0

Last Updated on April 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को पेशम पंचायत स्थानीय मुखिया रागिनी सिन्हा एवं वार्ड सदस्या ममता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से 15 वीं वित्त आयोग के तहत ग्राम पेशम के वार्ड नंबर 3 में निर्मित नाली का उद्घाटन किया गया।

इस बीच मुखिया श्रीमती सिंहा ने कहा कि नाली निर्माण ग्राम पेशम के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छता और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद वर्मा, सीताराम महतो, सुरेश वर्मा, एतवारी महतो, बलराम वर्मा, शनीचर महतो, कारू यादव, रामदेव महतो, सुनीता देवी, सुदामा देवी, कौशल्या देवी, मधु कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *