भाजपा कार्यकर्ता के दादी के श्राद्ध में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

0

Last Updated on December 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के ग्राम चरगो निवासी भाजपा कार्यकर्ता सचिन वर्मा की दादी सह रामदेव महतो की मां के द्वादश कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा एवं कुशवाहा संघ गिरिडीह जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित होकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान नेतद्वय ने असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, विवेकानंद कुशवाहा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रामलखन वर्मा, दूधेश्वर प्रसाद वर्मा, कृष्णा वर्मा, मोहन वर्मा, रंजीत राय, राम प्रसाद वर्मा, आजाद तूरी, अमित यादव, अमित वर्मा, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *