सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
Last Updated on September 11, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बिरनी मंडल एवं भरकट्टा मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग एवं नगड़ी के आदिवासियों की रैयती जमीन पर रिम्स 2 के निर्माण के लिए उनकी जमीन छीनने की साजिश को नाकाम करने के लिए के मुख्यालय का घेराव किया। इसके पूर्व भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पलॉजिया हाट से जुलूस के रूप में भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। इस बीच जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज पूरे झारखंड के सभी प्रखंडों का घेराव किया गया है।

आदिवासी नेता सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर की जांच झारखंड सरकार जब तक सीबीआई को नहीं सौंपती है पार्टी आंदोलन करती रहेगी। वहीं बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रखंड से लेकर राज्य तक भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि एक साधारण से गरीब व्यक्ति को महीनों तक सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने के बावजूद भी काम नहीं हो पाता है।
पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार में माफिया एवं अपराधी सरकारी संरक्षण में पल रहे हैं, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तुलसी यादव, जिला मीडिया प्रभारी सूरज मोदी, मुखिया दिलीप रविदास, रामकृष्ण वर्मा, मुखिया सत्येंद्र राउत, विक्रम तर्वे, प्रवीण प्रभाकर, रामलखन यादव, सुरेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी बीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।