बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

0

Last Updated on June 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमिटी ने झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ते भ्रष्टाचार, गिरते कानून व्यवस्था, लचर बिजली आपूर्ति, अवैध बालू, पत्थर एवं कोयला खनन, जमीन लूट और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों के विरोध में झारखंड भाजपा प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का प्रारम्भ पलौंजिया +2 उच्च विद्यालय के सामने एकत्रित लोगों की भीड़ रैली के शक्ल में परिवर्तित होकर प्रखण्ड मुख्यालय पहुंची जहां यह भीड़ एक सभा में तब्दील हो गई जिसकी अध्यक्षता बिरनी मण्डल अध्यक्ष राजदेव साव एवं संचालन भरकट्टा मण्डल अध्यक्ष टुपलाल वर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मनोज सिंह, जिला सोशल मिडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, मण्डल महामंत्री सुभाष वर्मा, राजेंद्र राम, बिरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मुखिया दिलीप रविदास, के के वर्मा, निरंजन कुमार, राम लखन बर्मा,भाजपा नेता प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा, प्रवीन प्रभाकर, रंजीत राय, रामकृष्ण वर्मा, रतन पांडेय, सुरेंद्र सिंह, शंकर राणा, आदित्य साव, विक्रम तर्वे, कामेश्वर यादव, विजय पासवान, मुकेश मिस्री, आरती देवी, आजाद तुरी , मांझी तुरी,अनिल यादव,रामसहाय सिंह, किशुन यादव, दिनेश यादव, लालू प्रसाद यादव, पिंटू साव,दिनेश यादव, अशोक बर्मा, रामसहाय सिंह सहित सैकड़ों भाजपा नेता कार्यकर्त्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *