बिरनी: कुएं में गिरने से जंगली हिरण की मौत
Last Updated on February 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। कुएं में गिरने से एक जंगली हिरण की मौत हो गई, घटना रविवार के अहले सुबह की बताई जा रही है। मामला बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के शाखाबारा पंचायत के ग्राम प्रतापपुर की है।

इस बीच स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सुबह को गांव के ही एक कुएं में एक हिरण के शव को तैरते हुए देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मैने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दिया।
वहीं अनु सोरेन की अगुवाई में वन विभाग की एक रेस्क्यू टीम प्रतापपुर पहुंच कर हिरण के शव को कुएं से निकाल कर अपने साथ ले गई।

मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद यादव, ख़ुभलाल यादव, समाजसेवी रमेश कुमार, जयदेव प्रसाद यादव, बिनोद यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

