बिरनी: गुरुवार देर शाम कुआं में मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated on June 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंगराखुर्द में गुरुवार की देर शाम को गांव से बाहर शौच के लिए गई कुछ महिलाओं ने कुएं में एक महिला का तैरता हुआ शव को देख हो-हल्ला किया, जिसके बाद कुआं के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
महिला की पहचान सरिया प्रखंड के ग्राम निमाटांड निवासी 20 वर्षीय सुमित्रा कुमारी, पति सुनील यादव के रूप में की गई। इधर घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची बिरनी पुलिस शव को बाहर निकालने में जुट गई। घटना के बाद गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने बताया कि वह तीन दिनों से लापता थी; परंतु ससुराल वालों के द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया। इतना हीं नहीं अगले वर्ष हीं मृतका सुमित्रा कुमारी का विवाह सुनील यादव से हुआ था, जिसने यथासंभव दान दहेज दिया गया था फिर भी लड़का पक्ष से 50 हजार रुपए की मांग हमेशा से की जाती थी, इसके लिए लड़की को बार-,बार प्रताड़ित किया जाता रहा था।

मृतका का मायका राजधनवार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानडीह बताया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।