बिरनी: स्टूडेंट्स क्लब झरखी ने धूमधाम से मनाया 21वीं वर्षगांठ

0

Last Updated on January 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शनिवार को स्टूडेंट क्लब झरखी का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस बीच क्लब के पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने मिलकर उत्साह पूर्वक ग्रामीणों को रात्रि भोजन करवाया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि हमारा क्लब सफलता पूर्वक 21 वर्ष पूरा किया। इस बीच हमलोगों ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने के अलावे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। इतना हीं नहीं हर पर्व त्योहारों में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ साथ आम लोगों को सहयोग किया।

कल्ब के सदस्य आपसी सद्भाव, प्रेम, अनुशासित होकर गांव के किसी भी समस्या का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर के क्लब के सदस्य आपस में बैठकर समस्याओं का निष्पादन करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष किशोर कुमार के साथ सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा समेत सद्स्य राजेश कुमार वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, सचिन कुमार वर्मा, दुलेश्वर कुमार, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, महेश कुशवाहा, विवेक कुमार वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *