बिरनी: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर
Last Updated on January 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेदवारा नदी के समीप रविवार की देर रात करीब दस बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर है।
मृतक की पहचान ग्राम चिताखारो निवासी शकुर मंडल के रूप में की गई है। वहीं घायलों में मनोज मरांडी एवं उनके दामाद शामिल हैं।

घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर मंडल ने बताया कि शकुर मंडल खेदवारा गांव में भोज कार्यक्रम में शामिल होकर चार पहिया वाहन से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान नदी पुल पार करने के बाद सड़क पर स्थित तीखे मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में था, जिससे यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
