बिरनी: तालाब में डूबने से एक नौनिहाल की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0

Last Updated on January 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के ग्राम मंडरखा में एक तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई एवं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 5 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है।

प्राप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों ने बताया कि राजू राणा एवं जितेंद्र राणा का पुत्र खेलते खेलते घर के नजदीक हीं एक तालाब के पास चला गया। अचानक लोगों ने तालाब के पास कुछ हलचल देख तालाब के पास पहुंचा तो देखा कि एक बच्चा पानी में डूब रहा है। आनन-फानन में लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गया, तब तक किसी भी व्यक्ति को इल्म नहीं था कि दूसरा बच्चा भी तालाब में हीं डूबा हुआ है।

इस दौरान जब दूसरे बच्चे की मां ने अपने बच्चे को आस पास नहीं देखी तो उसे ढूंढना शुरू कर दिया, इस बीच किसी ने बताया कि दोनों बच्चे एक हीं साथ खेल रहे थे, तब कुछ देर के बाद लोग वापस उसी तालाब के पास दूसरे बच्चे को खोजते हुए गए तब तक दूसरे बच्चे के शव तालाब में तैरते देख लोगों के होश उड़ गए।

स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इस बच्चे को भी निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले गया, जहां डॉक्टरों ने देखते हीं मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान राजू राणा के पुत्र के रूप में हुई है जबकि जितेंद्र राणा के पुत्र की हालत गंभीर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *