बिरनी: घायलावस्था में सुबह से पड़ी है नील गाय, अभी तक नहीं मिला है सरकारी मदद

0

Last Updated on December 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के ग्राम चरगो और करमा के बीच बटेश्वर पेट्रोल पंप के पास एक वयस्क नील गाय घायलावस्था में पड़ी है, गाय का पिछला दोनों पैर टूटा हुआ है, जैसे लगता है कि किसी ने मार दिया है या फिर किसी वाहन की चपेट में आ जाने से वह घायल है।

उक्त घायल नील गाय भागने में वह अस्मर्थ है जिसके कारण सुबह से हीं एक स्थल पर पड़ी है। आस-पास के लोग कौतूहल बस देखने के लिए आ रहे हैं और फिर वापस चले जा रहे हैं। इधर बिरनी प्रखंड के पूर्वी भाग के वनपाल सागर विश्वकर्मा से जब बात किया गया तब उन्होंने बताया कि अभी मैं ट्रेनिंग में हूं। फिर भी उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे देता हूं। वहीं जमुआ वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि वेटनरी डॉक्टर से संपर्क किया गया, इस गाय को अस्पताल लाने के लिए वाहन को भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि वर्षों से चरगो जंगल में दर्जनों नील गायों का बसेरा है, जहां ये घने जंगल में स्वछंद रूप से विचरण करते हैं, किसानों का फसल बर्बाद कर देते हैं, फिर भी किसानों ने इन गायों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *