बिरनी: पिक अप वैन लुट कांड का भरकट्टा पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

0

Last Updated on January 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शनिवार को भरकट्टा पुलिस ने भरकट्टा ओपी में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दिया। गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम अंसारी उम्र लगभग 25 वर्ष पिता निसार अंसारी ग्राम जगपतारी, थाना पचंबा, जिला गिरिडीह एवं सुरेश यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पिता देवकी यादव ग्राम पावापुर थाना सरिया जिला गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच पुलिस ने बताया कि दिनांक 7 जनवरी करीब 8:00 बजे रात भरकट्टा ओपी अंतर्गत कल्याणपुर जंगल से दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा ड्राइवर को मारपीट कर मोबाइल तथा एक पिक अप वैन का लूट कांड को अंजाम दिया गया था। घटना के पश्चात दिनांक 8 जनवरी को वैन के ड्राइवर चंद्रशेखर महतो के द्वारा भरकट्टा ओपी में एक लिखित आवेदन दिया गया था जिसके आधार पर कांड संख्या 4/26 दर्ज कर उक्त मामले के उद्वेदन के लिए सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई छापेमारी के क्रम में दिनांक 23 जनवरी को ग्राम जगपतारी एवं नरेंद्रपुर से सद्दाम अंसारी एवं सुरेश यादव को घटना में लूटी गई ओप्पो एस 5 मोबाइल के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान गिरिडीह जिले के विभिन्न स्थानों में दर्जनों मोटरसाइकिल की चोरी की वारदातों को स्वीकार किया, जिसके विरुद्ध संबंधित थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर लूटी गई पिकअप वैन को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया स्वीकार किया की अवैध शराब को बिहार में बेचने के लिए एक माल वह गाड़ी को लूट गया था योजना के अनुसार 7 जनवरी को समय 4:30 बजे शाम बगोदर बस स्टैंड पहुंचकर एक पिकअप वैन के ड्राइवर से भरकट्टा ओपी अंतर्गत जूठाहाआम से कल्याणपुर सामान ढोने के लिए ₹1700 का भाड़ा तय किया गया तथा खुशी पेट्रोल पंप सरिया में ₹400 का तेल भी भरवाया। समय करीब 8:00 बजे जूठाहाआम पहुंचकर पश्चिम दिशा की ओर कल्याणपुर जंगल में ले जाकर ड्राइवर को गाड़ी से खींच कर बाहर निकाल कर उक्त माल वाहन गाड़ी में रखें सामान बांधने वाली रस्सी से ड्राइवर को पेड़ में बांध दिया तथा ड्राइवर का मोबाइल एवं पिकअप वैन लेकर फरार हो गया।

छापेमारी दल में सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, भेलवाघाटी थाना प्रभारी बृजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह, तकनीकी शाखा की टीम, भरकट्ठा ओपी के रिजर्व गार्ड एवं चौकीदार शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *