बिरनी: अलग अलग समुदाय के युवक युवती ने रचाया प्रेम विवाह, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Last Updated on January 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के भरकट्टा ओपी अंतर्गत एक प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त प्रेम विवाह से सनसनी तब फैल गई जब पता चला कि युवक और युवती अलग अलग समुदाय से है। मामला ग्राम बलिया निवासी 23 वर्षीय युवक अनिकेत कुमार सिन्हा पिता अनिल सिन्हा, द्वारा एक दूसरे समुदाय की युवती से मंदिर में विवाह कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक और युवती एक हीं निजी विद्यालय में बतौर शिक्षक अध्यापन का कार्य करते हैं जहां दोनों के बीच प्रेम हुआ और चोरी छिपे शादी तक जा पहुंचा, दोनों ने बीते तीन अक्टूबर को पचंबा स्थित एक मंदिर में परिवार की जानकारी के बिना विवाह कर लिया।
विवाह के बाद युवती अपने घर में तथा युवक बलिया स्थित अपने घर में सामान्य रूप से रह रहा था। दोनों पहले की तरह स्कूल आते-जाते रहे, जिससे किसी को भी विवाह की जानकारी नहीं हो सकी।

मामला उस समय तूल पकड़ लिया, जब ठंड की छुट्टियों के दौरान युवती अपने पिता के पास आसनसोल गई। छुट्टी समाप्त होने के बाद जब युवती को वापस गांव भेजा जा रहा था, उसी दौरान युवक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। युवती का कोई अता पता नहीं चलने पर पिता को चिंता हुई और उसने भरकट्टा ओपी में बेटी की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया।
आवेदन के आधार पर भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार एवं मामले के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने युवक को गुमला जिला से तथा युवती को जमुआ थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।
दोनों को भरकट्टा ओपी लाया गया, जहां जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से मंदिर में विवाह किया है। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी ओपी पहुंचे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लड़की और लड़के के पिता के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के जिम्मे सौंप दिया। वहीं युवक को भी परिजनों के साथ भेज दिया गया।
भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि युवक-युवती दोनों सुरक्षित हैं। चूंकि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह की बात सामने आई है, इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को जिम्मा दिया गया है।

