बिरनी: पति की खोज में जहानाबाद से बिरनी पहुंची महिला

0

Last Updated on October 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को बिहार के जहानाबाद की रहने वाली महिला जो तीन बच्चे की मां है। वह अपने पति को खोजने के लिए बिरनी थाना पहुंच गई। महिला ने बताया कि सिमराढाब निवासी विजय साव, पिता झमन साव से उनकी शादी 9 नवम्बर, 2023 को हुई थी। उनकी भी पहले शादी हुई थी, तीन बच्चे हैं; परन्तु पति ने छोड़ दिया। जिसके बाद विजय साव से उनकी शादी हुई। काफी दिनों तक वे लोग साथ रहे। जिसके बाद वह बिरनी आ गया। बाद में पता चला कि वह पुरुष भी शादीशुदा है उसके भी बच्चे हैं। जब महिला ने उनसे पूछा तो कहा कोई दिक्कत नहीं है तुमको भी साथ रखेंगे। जिसके बाद महिला सरिया में कमरा लेकर रहने लगी।

बोली वह पटना में एक वृद्धाश्रम में काम करती है। इस वजह से उसे पटना जाना पड़ा। जब कभी छुट्टी होती तो मिलने के लिए सरिया आ जाती थी; परन्तु पिछले एक महीने से आरोपी महिला का फोन का जवाब नहीं दे रहा है। महिला के नम्बर को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उसके भाई के नम्बर पर फोन करने पर उसने भी महिला का नम्बर ब्लैकलिस्ट कर दिया। पिछले महीने जब सरिया आए थे तो संजय साव ने महिला को जबरजस्ती हार्पिक पिला दिया था, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। गले की नली जाम हो गई है कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बिरनी थाना से एक ही आग्रह है कि उन्हें उनके पति के घर पहुंचा दिया जाए। महिला ने कहा कि वह तब तक थाने में रहेगी जबतक उसे उसके पति से नहीं मिला दिया जाएगा। उन्होंने एसडीपीओ धन्नजय राम को भी मामले की जानकारी दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *