राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक किया रवाना निकाली
Last Updated on January 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
समाहरणालय भवन से बराकर पूल तक बाइक रैली आयोजित, सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन का नारा गूंजा

गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत गिरिडीह जिले में विभिन्न गतिविधियों/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिसका प्रमुख उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी, यातायात नियमों के उचित अनुपालन, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के संबंध में जागरूक किया जाना है।

इसी के निमित्त आज समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर व अन्य अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया।
यह बाइक रैली समाहरणालय भवन से बराकर पूल तक आयोजित किया गया, इस दौरान सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन का नारा गूंजा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक एवं सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है। रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न विभिन्न स्थलो पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप, रोड सेफ्टी pledge, सघन वाहन जॉच, सेल्फ़ी विथ pledge, काउन्सलिंग ऑफ़ DL एंड LL, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमारिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जाँच ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज, रोड सेफ्टी बाइक रैली, यातायात नियमों की जागरूकता, रोड सेफ्टी झाकी, नि:शुल्क जाँच शिविर एवं रोड सेफ्टी ऐट स्कूल का आयोजन करते हुए ज़िले में राष्टीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया गया।
