गिरिडीह-देवघर एनएच पर चपुआडीह में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत

0

Last Updated on February 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह–देवघर मुख्यपथ पर जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह के समीप गुरुवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों ही बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने इस दौरान 60 वर्षीय सहदेव पंडित की काफी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में सोबराजपुर निवासी 60 वर्षीय सहदेव पंडित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में घायल बबलू शर्मा ने बताया कि वह अपने चाचा सहदेव पंडित और चाची प्रमिला देवी के साथ देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे। चपुआडीह स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार सभी तीनों सहदेव पंडित, प्रमिला देवी और बबलू शर्मा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इस दुर्घटना में दूसरे बाइक पर सवार बुच्चा नावाडीह निवासी तबरेज अंसारी भी घायल हो गए। घटना में घायल महिला समेत सभी तीनों का इलाज जारी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *