बेंगाबाद: गणतंत्र दिवस पर प्रतिभावान बच्चों को मिला सम्मान

0

Last Updated on January 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के ज्वाला पब्लिक स्कूल, केंदुवागढहा में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वि. सिटी केयर हॉस्पिटल सिहोडीह के निदेशक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया। वहीं बच्चों द्वारा परेड प्रदर्शन किया गया।

साथ ही बेहतर परेड करने वाले प्लाटून वाइस विद्यार्थयों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्रेन हंट ओलंपियाड द्वारा लिए गए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इधर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सीनियर विंग में कक्षा दशम की छात्रा सोनम कुमारी एवं जुनियर विंग में कक्षा पांच की संध्या कुमारी को 1000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित उप मुखिया कृष्ण कुमार, वार्ड सदस्य संजय कुमार, अधीर कुमार वर्मा, शेखलाल प्रसाद वर्मा, सूरज कुमार, विजय वर्मा ,रंजीत कुमार, दशरथ वर्मा, राजू कुमार, अग्नू वर्मा, पंकज कुमार, निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला, शिक्षक में पप्पु कुमार, राज कुमार वर्मा, अंजनी प्रसाद, तानिया विश्वकर्मा, शालू कुमारी , पायल कुमारी , सोनाक्षी कुमारी, स्वेता कुमारी, कोमल कुमारी ज्वाला समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *