जर्जर सड़क पर ऑटो चालक ने खोया नियंत्रण, एक की गई जान कई घायल

0

Last Updated on January 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

मृतक बेंगाबाद के पिपरीटांड़ का सतीश कुमार हजारीबाग में है इंटर का छात्र

गिरिडीह। जिले के छोटकी खरगडीहा–बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर पेसराटांड़ के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में चल रही सवारियों से भरी ऑटो जर्जर सड़क पर चालक का नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।

इस हादसे में पिपरीटांड गांव निवासी सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी गांव के अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक हजारीबाग में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहे थे और गिरिडीह से ऑटो द्वारा हजारीबाग लौट रहे थे।

दुर्घटना में ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *