बेंगाबाद: टोल प्लाजा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 87 दो पहिया वाहनों से वसूला गया ₹93 हजार जुर्माना

0

Last Updated on January 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत गिरिडीह जिले में विभिन्न गतिविधियों/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि आमजनों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के उचित अनुपालन, हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार शाम को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बेंगाबाद टोल प्लाजा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। जहां आमजनों को सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्य, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के उचित अनुपालन, हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही 87 बिना हेलमेट वाहन चालकों लगभग 93,000 रुपए जुर्माना की राशि वसूला गया।

साथ ही बताया गया कि शराब एवं नशे के हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम–185 के तहत 10000/– रुपए का जुर्माना या 6 महीने का जेल का प्रावधान है। उलंघन करने वाले चालको पर कार्यवाही भी किया गया। सभी वाहन चालको को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया एवं पंपलेट एवं बुकलेट वितरण किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सकें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *