बरगंडा: भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने किया सुविधा सेंटर का शुभारंभ
Last Updated on February 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के बरगंडा महिला कॉलेज रोड में रविवार को AILSO UDYOG MITRA GST SUVIDHA CENTRE का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्धाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने विधिवत् रूप से फीता काटकर किया।

सेंटर संचालक संजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि यहां डिजिटल और रजिस्ट्रेशन सेवाओं की शुरुआत हो गई है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, उद्यम रजिस्ट्रेशन, आईटीआर, शॉप एक्ट, टीडीएस, ट्रेडमार्क, एफएसएसएआई, कंपनी रजिस्ट्रेशन जैसी सेवाओं के साथ बैलेंस शीट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स, डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी), एमएसएमई व पीएमईजीपी लोन आवेदन, पैन-टैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डिजाइन क्षेत्र में लोगो डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, एंड्रॉयड ऐप डिजाइन और ऑनलाइन विज्ञापन सेवाएं भी शुरू की गई हैं। उपाध्याय ने कहा, “ये डिजिटल सेवाएं गिरिडीह के युवा उद्यमियों को तेजी से प्रगति करने में मदद करेंगी।”वहीं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ संचालक के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर संजीव सिंह गुड्डू (प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भाजपा), ओमप्रकाश राय (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति), रंजीत कुमार उपाध्याय, निर्भय सिंह, साहिल शर्मा, अभिषेक राय, शिवम सिंह, प्रकाश सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
