गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन के तहत खरगडीहा से गिरिडीह के लिए पदयात्रा शुरू

0

Last Updated on October 6, 2025 by Gopi Krishna Verma

1925 में आज ही के दिन जमुआ के खरगडीहा आए थे राष्ट्रपिता

एक नज़र:

  • गिरिडीह जिले में गांधी आगमन शताब्दी समारोह का आयोजन, जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी पदयात्रा में शामिल हुए उपायुक्त।
  • जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने लंगटा बाबा समाधि स्थल में चादरपोशी की, बेसिक स्कूल खरगडीहा में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
  • कहा, महात्मा गांधी एक विचार है, गांधी जी के विचारों और संघर्षों ने भारत को आजाद करने में बड़ी भूमिका निभाई, वे सत्य और अहिंसा के जीवंत प्रतीक हैं।
  • उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया, कहा स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन जरूरी।

गिरिडीह। जिले में गांधी आगमन शताब्दी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी आगमन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने सर्वप्रथम लंगटा बाबा समाधि स्थल में चादरपोशी की तथा बेसिक स्कूल खरगडीहा में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचार है, गांधी जी के विचारों और संघर्षों ने भारत को आजाद करने में बड़ी भूमिका निभाई, वे सत्य और अहिंसा के जीवंत प्रतीक हैं।

इसके पश्चात जिला उपायुक्त, सम्मानित जनप्रतिनिधि और अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ समेत अन्य अतिथि जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी पदयात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान से लेकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है। जिस तरह से पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है, उससे कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि पर्यावरण साफ हो। पर्यावरण को साफ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में हर साल पौधे लगाने चाहिएं। जीवन देने वाले पर्यावरण की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए।

महात्मा गांधी का जीवन न केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है; बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक अनंत प्रेरणा स्रोत भी है: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव

आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन न केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक अनंत प्रेरणा स्रोत भी है। आज के युवा, जो डिजिटल युग की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, को इन मूल्यों को अपनाकर रचनात्मक कार्यों में जुटना चाहिए। स्वच्छता अभियान से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, हर क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा ही परिवर्तन ला सकती है। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं, जो हर भारतीय के भीतर आज भी जीवित हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *