दो मंत्रियों को मारने की धमकी देने वाला अंकित मिश्रा गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेसवार्ता
Last Updated on August 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। पिछले सत्ताईस अगस्त को सोशल मिडिया के माध्यम से झारखंड के नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर इरफान अंसारी को उड़ाने की धमकी देने वाले अंकित मिश्रा को गिरिडीह पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 21 वर्षीय अंकित मिश्रा पिता अरूण मिश्रा गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी हैं।

बताया कि अंकित मिश्रा का किसी बड़े अपराधी गिरोह का सदस्य नहीं है पर उन्होंने ऐसा विडियो क्यों वायरल किया इसकी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में भी नगर थाना के एक मामले में जेल जा चुका है। उसने मंत्रियों को यह धमकी क्यों दी इस सिलसिले में पुछताछ जारी है।