अभाविप का अंतरराज्यीय राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा पहूंचे नागालैंड

0

Last Updated on November 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर में अंतरराज्य छात्र जीवन दर्शन सह राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में झारखंड से उज्जवल तिवारी और पूरे भारत से 70 लोग शामिल हुए। अंतरराज्य जीवन दर्शन यात्रा के दूसरे दिन नागालैंड के दीमापुर के लोकल विधायक एवं सलाहकार, जनजातीय मामले एवं चुनाव विभाग, नागालैंड सरकार के H Tovihoto Ayemi जी मिले।

इस दौरान उन्होंने नागालैंड की वर्तमान स्थिति और संस्कृति के बारे में बड़े ही विस्तार पूर्वक बताया। उज्जवल तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार नरेटिव चलाया जाता है उससे हट के है, पूर्वोत्तर भारत। अपने लुभावने परिदृश्यों, विविध वन्य जीवन और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र पर्यटन के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र है, जो आगंतुकों को अद्वितीय सांस्कृतिक और प्राकृतिक अनुभव प्रदान करता है, अंतरराज्य छात्र जीवन दर्शन राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा की शुरुआत 1966 में किया गया है।

आज से 22 नवंबर तक पूर्वोत्तर के राज्य असम,नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा, का भ्रमण करवाया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य दूर दराज सीमावर्ती क्षेत्र के बीच भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने उद्देश्य से अंतर राज्य जीवन दर्शन के नाम से एक अभिनव प्रकल्प प्रारंभ किया। साथ ही जीवन के विविधताओं में निहित जीवन शैलियों की एकता विशेष रूप से सीमावर्ती प्रदेश के लोगों और देश के अन्य भाव प्रदेश में रहने वाले लोगों की भावनात्मक और संस्कृति एकता को निरूपित करना, दूरस्थ इलाकों एवं वहां रहने वाले लोगों के संदर्भ में एक अपूर्व जागरूकता और अपनेपन की भावना को जगाना, संस्कृति सौहार्द की भावना को मजबूत करना। इन क्षेत्रों के युवाओं को विभिन्न स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना ताकि वह अपने देश की विविधता में भी एकता का अनुभव कर सके।

मौके पर दीमापुर के संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed