पत्थर लदे हाइवा ने वन विभाग के वाहन को मारी टक्कर, तीन कर्मी घायल
Last Updated on September 23, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह जिले के घोड़थंबा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहारा के पास बीती रात बड़ा हादसा हो गया। पत्थर लदा तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा, वन विभाग की चारपहिया बोलेरो गाड़ी से भीषण टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बोलेरो को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में बोलेरो पर सवार वन विभाग के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वन विभाग की टीम ने पत्थर लदे हाईवा को रोकने का प्रयास किया था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने सीधे बोलेरो को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया।