गांडेय के गोविंदपुरा में कुएं में डुबने से दंपति की मौत

0

Last Updated on March 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार पार्वती देवी पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। मौके पर उपस्थित पति राजेंद्र मुर्मू ने पत्नी को बचाने के लिए बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दिया। परंतु दुर्भाग्यवश दोनों ही बाहर नहीं निकल सका।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज भेज दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *